राहुल गांधी ने जगनमोहन को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

rahul-gandhi-congratulates-jagan-on-taking-oath-as-chief-minister

रेड्डी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को शानदार सफलता मिली है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बृहस्पतिवार को जगनमोहन रेड्डी को बधाई दी है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए जगन रेड्डी जी को बधाई। उन्हें, मंत्रियों की नयी टीम और राज्य की जनता को मेरी ओर से शुभकामनाएं।’’ 

इसे भी पढ़ें: इस मुश्किल घड़ी से कांग्रेस को बाहर निकालने के लिए राहुल सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति: थरूर

गौरतलब है कि रेड्डी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को शानदार सफलता मिली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़