NCP split: शरद पवार महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री के स्मारक का दौरा करने के लिए कराड रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विभाजन के एक दिन बाद पार्टी प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मारक का दौरा करने के लिए सोमवार को पुणे से कराड के लिए रवाना हुए। राकांपा प्रमुख के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा पवार, राज्यसभा की सदस्य वंदना चव्हाण, राकांपा के प्रवक्ता अंकुश काकड़े, पार्टी की पुणे शहर इकाई के अध्यक्ष प्रशांत जगताप और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। दिवंगत यशवंतराव चव्हाण के स्मारक का दौरा करने के बाद पवार के सतारा में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की भी उम्मीद है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की, जबकि पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।