NCP ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की अफवाह को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- स्थिर है सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

मुंबई। भाजपा पर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अफवाह फैलाने को लेकर निशाना साधते हुए राज्य के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाडी सरकार मजबूत और स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। मलिक ने भरोसा जताया कि संख्या बल (विधायकों की) महाराष्ट्र विकास आघाडी (एमवीए) के पक्ष में है और तीनों दल - शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस एकजुट हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलिक ने एक चैनल को बताया, “सरकार मजबूत एवं स्थिर है। संख्या बल एमवीए के पक्ष में है। तीनों दल एकजुट हैं।” उन्होंने कहा, “लेकिन भाजपा के लोग पिछले कुछ दिनों से अफवाह फैला रहे हैं कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगेगा और यह सरकार गिरेगी।”  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कोविड-19 से लड़ने में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कर रही है। मलिक ने दावा किया कि देश में सबसे ज्यादा लोगों की जांच महाराष्ट्र में हुई है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार अच्छा प्रदर्शन कर रही है....भाजपा अफवाह फैला रही है...हमारी सरकार मजबूत है।” 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने महाराष्ट्र भाजपा की आलोचना की, पर मोदी और शाह को सराहा

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी