NCP कार्यकर्ताओं ने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

ठाणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) कार्यकर्ताओं ने शनिवार कोठाणे में भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख दिवंगत हेमंत करकरे पर दिये बयान की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। करकरे 2008 के मुम्बई आतंकी हमलों में शहीद हो गए थे। साध्वी को 2008 के मालेगांव बम धमाका मामले में जेल जाना पड़ा था। इस मामले की जांच हेमंत करकरे ने की थी।

साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। राकांपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वाह्न पार्टी नेता जितेन्द्र अवहाद के नेतृत्व में जनरल अरुणकुमार विद्या चौक पर जमा हुए और प्रज्ञा ठाकुर की निंदा तथा करकरे के पक्षमें नारे लगाए। साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली में कहा था, ‘‘करकरे की मौत इसलिये हुई क्योंकि मैंने उसे यातना देने के लिये शाप दिया था।’’

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश