मैं नहीं मानता कि यह देश का आखिरी आम चुनाव है: शरद पवार

i-do-not-believe-that-this-is-the-last-general-election-of-the-country-says-sharad-pawar
[email protected] । Apr 19 2019 9:46AM

शरद पवार ने अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र के करजत में राकांपा उम्मीदवार संग्राम जगताप के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान यह बात कही।

अहमदनगर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने गुरूवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव अहम हैं, लेकिन वह यह नहीं मानते कि यह भारत का आखिरी आम चुनाव है। पवार ने अहमदनगर लोकसभा क्षेत्र के करजत में राकांपा उम्मीदवार संग्राम जगताप के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान यह बात कही।

राकांपा प्रमुख पवार संभवत: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के इस आरोप की तरफ इशारा कर रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा लोकसभा चुनावों में यदि दोबारा चुने जाते हैं तो वे भारत में निरंकुश शासन कायम करने के लिए संविधान को धता बता देंगे और हो सकता है कि यह देश का आखिरी आम चुनाव हो।

इसे भी पढ़ें: धर्म और आतंकवाद के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेल रहे हैं मोदी: कुमारस्वामी

पवार ने कहा, ‘‘यह चुनाव अहम है। पूरी दुनिया इसे देख रही है। नेहरू और गांधी ने लोकतंत्र का संरक्षण किया। कुछ लोगों को आशंका है कि यह आखिरी चुनाव हो सकता है। वे अपने भाषणों में ऐसा कह रहे हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसी नेता का नाम लिए बगैर यह टिप्पणी की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़