डिप्टी CM बने अजीत पवार, बोले- किसानों की समस्याओं से जूझ रहा था महाराष्ट्र

By अनुराग गुप्ता | Nov 23, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ एनसीपी सरकार बनाने के शिवसेना और कांग्रेस के साथ संपर्क साधे हुए थे। वहीं दूसरी तरफ वह भाजपा के संपर्क में भी थे। इसी बीच शनिवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

देवेंद्र फडणवीस के बाद राज्यपाल ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद अजीत पवार ने कहा कि परिणाम दिन से लेकर आज तक कोई भी सरकार बनाने में सक्षम नहीं था, हमारा प्रदेश किसानों के मुद्दों सहित कई समस्याओं का सामना कर रहा था, इसलिए हमने एक स्थिर सरकार बनाने का फैसला किया और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट