NCRTC दिल्ली-मेरठ Namo Bharat कॉरिडोर पर बढ़ाएगा 20 अतिरिक्त फेरे, प्रदूषण पर उठाया कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 03, 2026

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता के ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचने के बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनसीआरटीसी बुधवार से दिल्ली-मेरठ नमो भारत गलियारे पर 20 अतिरिक्त ट्रेन फेरे चलाएगा। एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा कि ये अतिरिक्त सेवाएं दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे गलियारे पर संचालित की जाएंगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

नमो भारत गलियारा सार्वजनिक परिवहन के कई साधनों से जुड़ा हुआ है। इनमें दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेल, अंतरराज्यीय बस अड्डे और सराय काले खां, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर तथा गाजियाबाद जैसे प्रमुख केंद्रों पर उपलब्ध शहर की बस सेवाएं शामिल हैं। बयान में कहा गया कि नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है, जबकि नमो भारत कनेक्ट ऐप यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में मदद के लिए पार्किंग की ताजा जानकारी देता है।

इसमें कहा गया कि एनसीआरटीसी यात्रियों की जरूरतों के अनुसार ट्रेन सेवाओं का संचालन जारी रखे हुए है और अतिरिक्त फेरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा हैं।

प्रमुख खबरें

ISSF World Championship में भारत का जलवा, 50 मीटर पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड

IDBI Bank के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म

2.3 अरब डॉलर Loss के बाद Air India बढ़ाएगी बड़े विमानों का Fleet, नेटवर्क सुधारने पर जोर

Oman तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत