अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया से भारत को नहीं रखा बाहर: चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2019

बीजिंग। चीन ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान में शांति लाने के प्रयासों से भारत को बाहर नहीं रखा गया है। चीन ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिये कुछ दिन पहले अमेरिका, रूस और पाकिस्तान के साथ एक अहम बैठक की मेजबानी की थी। उसी सिलसिले में चीन की ओर से यह टिप्पणी की गई है। चीन, रूस और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया पर 10-11 जुलाई को तीसरी बार विचार-विमर्श किया था जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान से भी इस बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया था।

बैठक के अंत में जारी संयुक्त बयान में कहा गया था, चीन, रूस और अमेरिका का पाकिस्तान के चर्चा में शामिल होने का स्वागत करते हैं और यह मानते हैं कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बैठक के बारे में बताते हुए कहा,  हम किसी आम सहमति पर पहुंच गए हैं। हमने अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति तथा शांति और सुरक्षा बहाल करने के प्रयासों पर चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद का कोई राइट या लेफ्ट नहीं होता, आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद होता है: अमित शाह

प्रवक्ता से जब पूछा गया कि बैठक में भारत को आमंत्रित क्यों नहीं किया गया तो उन्होंने कहा, चीन, अफगानिस्तान मुद्दे पर भारत सहित सभी पक्षों के साथ करीबी संपर्क और समन्वय बनाए हुए है। उन्होंने कहा,  मेरा मानना है कि हमने (चीन, रूस, अमेरिका और पाकिस्तान) अफगानिस्तान मुद्दे के जल्द निपटारे पर चर्चा और मदद करने से भारत को अलग नहीं रखा है। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand