केरल में संक्रमण के एक दिन में 27,000 के करीब नए मामले, हरियाणा में 55 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

तिरुवनंतपुरम, इंफाल, गंगटोक, चंडीगढ़। केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 26,995 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 13.22 लाख हो गए। राज्य सरकार ने टीका खरीदने के लिए टीका निर्माओं से बातचीत करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां संवाददाताओं से कहा ,‘‘ हमने केन्द्र से अधिक टीके मांगे हैं और हमें शीघ्र जवाब मिलने की उम्मीद है। लेकिन हम केवल आवंटन के भरोसे नहीं बैठना चाहते।’’ मणिपुर में संक्रमण के 86 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 30,000 के पार पहुंच गए। संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 381 हो गई।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला