इजराइल में ड्रोन हमले में लगभग 40 लोग घायल, हिज्बुल्ला ने जिम्मेदारी ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2024

इजराइली बचाव सेवा ने कहा कि बिनयामीना शहर में हुए ड्रोन हमले में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। लेबनान के चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

इजराइली मीडिया ने बताया कि रविवार को लेबनान से दो ड्रोन दागे गए। इजराइली सेना का कहना है कि एक ड्रोन को मार गिराया गया। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायलों में शामिल लोग आम नागरिक हैं या सैनिक।

हिज्बुल्ला ने एक बयान में कहा कि उसने बृहस्पतिवार को बेरूत में इजराइल की ओर से किए गए दो हमलों के जवाब में इजराइल की सेना के एक प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया। बेरूत में किए गए हमले में 22 लोग मारे गए थे।

पिछले दो दिन में यह दूसरी बार है जब इजराइल में ड्रोन से हमला किया गया। शनिवार को तेल अवीव के एक उपनगर में एक ड्रोन हमला किया गया, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित