कोविड-19 वैक्सीन लगाने में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक देश भर में 94 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। उसने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दर में भी पिछले सात दिनों में लगातार कमी आयी है। एक फरवरी को यह 1.89 प्रतिशत थी जो गिर कर बृहस्पतिवार को 1.69 प्रतिशत रह गयी। प्रांतों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 18 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 1,99,305 टीकाकरण सत्रों में टीके की कुल 94,22,228  खुराक के इंजेक्शन लाभार्थियों को लगाये गये हैं। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 कोरोना योद्धा (पहली खुराक) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर