रूस में कोरोना वायरस का कोहराम, करीब 9,000 नए मामले आए सामने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

मास्को। रूस में सोमवार को कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,50,000 से अधिक हो गयी। पिछले 24 घंटों में 92 संक्रमित लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,633 तक पहुंच गयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देश में कोरोना वायरस से होने वाली मृत्यु की दर के तुलनात्मक रूप से कम रहने पर रूस से पश्चिम के विशेषज्ञों ने सवाल किए हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्राजील में कोविड-19 का कहर, अब तक 3.30 लाख से अधिक मामले

कइयों का यह भी कहना है कि सरकार आंकड़ों में हेरफेर कर सकती है और वायरस से संबंधित मौतों की सही जानकारी नहीं दे रही है। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों के कारण मृतकों की संख्या कम रही है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana