महामारी, यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियों के मद्देनजर राष्ट्र का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के समक्ष रूस-यूक्रेन युद्ध और कोरोना वायरस महामारी जैसी चुनौतियों के मद्देनजर देश का आत्मनिर्भर बनना और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भारत में बने उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह भी किया। मोदी स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम (एसजीवीपी) के गुरुदेव शास्त्रीजी महाराज के जीवन पर आधारित एक किताब ‘श्री धर्मजीवन गाथा’ के छह खंडों के विमोचन पर डिजिटल तरीके से एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: रूसी सैनिकों के हमले के बीच हजारों लोगों का मारियुपोल से पलायन

मोदी ने कहा कि दुनिया इतनी छोटी हो गई है कि कोई देश (घटनाओं से) प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के महत्व पर प्रकाश डाला और एसजीवीपी से जुड़े लोगों से इसे बढ़ावा देने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने उनसे स्थानीय उत्पादों के लिए मुखर होने का आग्रह किया और कहा कि इससे रोजगार पैदा होगा और देश मजबूत होगा। मोदी ने एसजीवीपी सदस्यों से स्वच्छ भारत आंदोलन में योगदान देने और धरती माता की सेवा के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

सीक्रेट वेडिंग पर Jennifer Winget ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों छिपाकर रखी थी शादी

BPSC को पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष के 218 पदों पर नहीं मिला एक भी आवेदन

IRCTC लाया Assam और Kerala के लिए खास Tour Package, खाने-रहने का खर्च शामिल

IAS पद से इस्तीफा देने वाली Divya Mittal ने किया अपनी सियासी पारी का ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी चुनावी राजनीति