यौन जीवन में चाहिए ज्यादा मजा, इन ओषधियों की मदद से बढ़ाएं कामेच्छा

By एकता | Apr 24, 2022

जीवन में सुखी रहना चाहते हैं तो सेक्स लाइफ का बेहतर होना बहुत जरुरी है। सेक्स लाइफ एक कपल के जीवन को और भी ज्यादा आनंदित और रिश्तों को मजबूत बनाती है। ऐसे में कई दफा देखा गया है कि खराब सेक्स लाइफ या भी पाटर्नर का पर्याप्त साथ न मिलने से भी रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है। लोग अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए तरह तरह के तरीके आजमाते हैं। पर क्या आपको पता है प्राचीन भारत में लोग अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए क्या करते थे? दुनिया को कामसूत्र से रूबरू करवाने वाले प्राचीन भारत में लोग अपनी यौन इच्छा बढ़ाने के लिए औषधियों का इस्तेमाल करते थे। आईये चलिए जानते हैं इन औषधियों के बारे में-

कामसूत्र में दूध को यौन शक्ति बढ़ाने वाली सबसे बेहतरीन औषधि माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि दूध, चीनी और शहद का मिश्रण एक लम्बी रात के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह यौन इच्छा को बढ़ाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी हो गए हैं अपने पार्टनर से दूर? लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में प्यार बनाये रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

केसर

दुनिया का सबसे महंगा मसाला केसर भी हमारी यौन इच्छा को बढ़ाने का काम करता है। कामसूत्र में कहा गया है कि केसर को गर्म दूध में मिलाकर पीने से सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। आधुनिक समय में महिला और पुरुषों पर हुए अध्ययन में पाया गया है कि केसर का सेवन करने वाले महिला और पुरुष में उच्च स्तर की उत्तेजना का अनुभव देखने को मिला है।

इसे भी पढ़ें: लोग क्या कहेंगे कि चिंता किये बिना इस भारतीय कपल ने शुरू किया अपना अनोखा स्टार्ट-अप MyMuse

लहसुन

प्राचीन भारतीय संस्कृति में लहसुन को यौन इच्छा बढ़ाने वाली बढ़िया औषधि माना जाता था। लहसुन वास्तव में पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद डायलील डाइसल्फ़ाइड टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है जो पुरुषों के यौन प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: आज ही आजमाएं यह टिप्स, लंबे समय तक उठा पायेंगे यौन सुख का मजा, बेडरूम में भर जायेगा जोश

अश्वगंधा

अश्वगंधा भी उन औषधियों में गिनी जाती है जो यौन इच्छा को बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा यह पुरुष प्रजनन क्षमता में भी सुधार करती है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन की स्थिति में भी यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर अंतरंग होने से पहले इन टिप्स की मदद से सेट करें अपने पार्टनर का मूड

शिलाजीत

शिलाजीत वो आयुर्वेदिक औषधि है जिसे लंबे सेक्स सेशन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका रोजाना सेवन करने से पुरुषों की सेक्स ड्राइव को बनाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बिस्तर पर अपनी परफॉरमेंस से नहीं हैं खुश, इन टिप्स की मदद से करें सुधार

जायफल

जायफल अपनी खुशबु के साथ साथ यौन इच्छा बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो दूध या चाय में 1/4 चम्मच जायफल पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub