Health Tips: भागदौड़ में मन को चाहिए शांति, योग-मेडिटेशन भूल जाएं, हमिंग से पाएं तुरंत आराम

By अनन्या मिश्रा | Nov 04, 2025

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बीमारियों का तेजी से शिकार हो रहे है। आजकल के दौर में स्ट्रेस यानी की तनाव भी एक आम समस्या हो गई है। परिवार की जिम्मेदारियां, काम का दबाव और हर वक्त की दौड़ती सोच हमें थका देती है। ऐसे में लोग तनाव से छुटकारा पाने और मन को शांत करने के लिए दवा, योग और मेडिटेशन आदि का सहारा लेते हैं। लेकिन हर किसी के बाद इन चीजों का समय नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सेहत का दुश्मन है ठंडा खाना, डिप्रेशन और पेट की बीमारियों से बचने का ये है उपाय

जानिए क्या है हमिंग

हमिंग का मतलब धीरे-धीरे गुनगुनाने या फिर होंठ बंद करके आवाज निकालना है। जब हम कोई गाना गुनगुनाते हैं या फिर 'ऊँ' का उच्चारण करते हैं, तो यह बहुत नॉर्मल लगता है, लेकिन उसके पीछे भी साइंस है।

जानिए कैसे काम करती है ये ट्रिक

आपके मन में यह सवाल चल रहा होगा कि आखिर यह ट्रिक काम कैसे करती हैं। तो बता दें कि जब भी हम 'हमिंग' करते हैं, तो हमारे शरीर में मौजूद वागस नर्व एक्टिव हो जाती है। यह वागस नस दिमाग को लंग्स, हार्ट और डाइजेस्टिव सिस्टम से जोड़ती है।

वागस नर्व हमारे शरीर के पैरासिम्पेथेटिक सिस्टम का हिस्सा होती है। यह वही हिस्सा होता है, जो शरीर को संतुलन और आराम की स्थिति में रखता है। वहीं जब हम गुनगुनाते हैं, तो यह नस दिमाग को सिग्नल भेजती है कि सब ठीक है, अब कोई खतरा नहीं है। यह सिग्नल मिलने पर दिल की धड़कन सामान्य होती है, सांसें स्थिर होती हैं और हमारा दिमाग भी शांत महसूस करता है।

कब करना चाहिए हमिंग

बता दें कि जब भी घबराहट, तनाव या फिर बेचैनी महसूस हो, तो गहरी सांस लें और धीरे-धीरे हमिंग करना शुरू करें। आप किसी भजन, मंत्र या 'ओम्' का जाप भी इस तरह से कर सकती हैं। अगर आप रोजाना कुछ मिनट के लिए हमिंग करती हैं, तो धीरे-धीरे शरीर खुद ही तनाव को शांत करना सीख जाएगा।

ऐसे में आप बिना किसी खर्च, दवा या योग के सिर्फ कुछ मिनट की हमिंग से शरीर और मन दोनों को आराम पहुंचा पाएंगी। वहीं अगली बार जब आपको तनाव या घबराहट महसूस हो, तो दिमाग को शांत करने के लिए गुनगुनाना शुरूकर दें। इससे आपको फर्क खुद ब खुद महसूस होगा।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects