भाजपा नेता की मौत पर बोले राज्यपाल धनखड़, सच्चाई को उजागर करने के लिए निष्पक्ष जांच की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को भाजपा नेता देबेंद्र नाथ रे की मौत मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा और प्रतिशोध की लड़ाई लगातार जारी है। रे का शव सोमवार सुबह उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद इलाके में उनके घर के पास फांसी पर लटका पाया गया। धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राजनीतिक हिंसा और प्रतिशोध की भावना कम होती नहीं दिख रही है। उत्तरी दिनाजपुर जिले के हेमताबाद से विधायक देबेंद्र नाथ रे की मौत हत्या के आरोपों सहित कई गंभीर मुद्दों को उठाती है। सच्चाई को उजागर करने और राजनीतिक हिंसा पर लगाम लगाने के लिए गहन और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।’’ 

जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा , ‘‘रे का शव हेमताबाद इलाके में सोमवार सुबह एक दुकान के पास लटका मिला। हमने मामले में जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ भाजपा के राज्य नेतृत्व ने रे की हत्या को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी की सोची समझी साजिश करार दिया। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता का शव घर के पास लटका मिला, जेपी नड्डा ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ यह तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा की गई जघन्य हत्या है। तृणमूल रे की इलाके में लोकप्रियता को लेकर परेशान थी। हम सच सामने लाने के लिए मामले में स्वतंत्र जांच चाहते हैं। आप राज्य की कानून एवं व्यवस्था अच्छी तरह समझ सकते हैं, जब विधायक ही सुरक्षित नहीं है।’’ वहीं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला अध्यक्ष कनाईलाल अग्रवाल ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस रे की मौत के कारणों का पता लगाएगी।

प्रमुख खबरें

India के लिए Water Bomb बना रहे Xi Jinping को चीनी वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, प्रकृति से छेड़छाड़ बहुत भारी पड़ेगी

Donald Trump की हत्या की ईरानी साजिश! Israel ने America को दिया खुफिया Input

ट्रंप ने बम दाग कर दहलाया, ईरान ने मिसाइलों से कोहराम मचाया, 2 दिन, 170 हमलें और कई मौतें

Locarno Film Festival 2026 | मुख्य कॉम्पिटिशन में शामिल हुई Naseeruddin Shah स्टारर पंजाबी फिल्म रहमत, गोल्डन लेपर्ड पर नजर