ऐसा लोकतंत्र बनाने की जरूरत जहां लोग सीधे शासन में भागीदारी कर सके: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि ऐसा लोकतंत्र बनाने की जरूरत है, जहां लोग सीधे तौर पर शासन में भागीदारी कर सकें। वह दिल्ली विधानसभा में ‘कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन’ (सीपीए) द्वारा आयोजित ‘यूथ पार्लियामेंट सेशन’ के शुभारंभ के दौरान भागीदारों को संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: संसदीय लोकतंत्र की सफलता विपक्ष की राय का सम्मान करने पर निर्भर है: ओम बिरला

दिल्ली पहली बार वार्षिक सीपीए आयोजन की मेजबानी कर रही है। इसमें राष्ट्रमंडल के 24 देशों के 47 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि लोकतंत्र एक स्थिर प्रक्रिया नहीं है, यह एक जीवंत प्रक्रिया है। सभ्यता के साथ यह विकसित होती रहती है।’’ मुख्यमंत्री ने विभिन्न राष्ट्रों के प्रतिभागियों से लोकतंत्र को ऐसे मायने में देखने का आग्रह किया, जहां लोगों का उनके चुने हुए प्रतिनिधियों और सरकार के विभिन्न कार्यों पर सीधा नियंत्रण हो।

प्रमुख खबरें

RBI ने बैंकों को MSME Loans को बाहरी मानक से जोड़ने की सलाह दी: सरकार

15 दिसंबर से H1B और H4 वीज़ा आवेदनों पर गहन जाँच शुरू करेगा अमेरिका, बढ़ सकती है भारतीयों की मुश्किलें

Prime Minister Modi ने Sardar Patel की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Odisha Pharma Summit | भुवनेश्वर में 16 दिसंबर को होगा ‘ओडिशा फार्मा समिट’