संसदीय लोकतंत्र की सफलता विपक्ष की राय का सम्मान करने पर निर्भर है: ओम बिरला

the-success-of-parliamentary-democracy-depends-on-respecting-the-opinion-of-the-opposition-says-om-birla
इस समारोह में राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस समारोह को संबोधित किया।

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि संसदीय लोकतंत्र की सफलता विपक्ष की राय और विचारों को सुनने एवं उनका सम्मान करने पर निर्भर करती है।

उन्होंने दिल्ली विधानसभा में आयोजित 10वीं राष्ट्रमंडल युवा संसद के उद्घाटन समारोह में कहा कि संवाद, बहस और इनके आधार पर निर्णय लेना संसदीय लोकतंत्र का मूल है। इस समारोह में राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस समारोह को संबोधित किया। 

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़