जनता और विकास के लिए काम करते हुए राजनीतिक मतभेद भुलाने की जरूरत: उद्धव ठाकरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को जन कल्याण और देश के विकास के लिए काम करते हुए राजनीतिक मतभेदों को भुलाने पर जोर दिया। गौरतलब है कि राज्य में सत्तारूढ़ महा विकास आघाड़ी (शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस गठबंधन) और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच मुख्यमंत्री ने उक्त टिप्पणी की है। नवी मुंबई को दक्षिण मुंबई और बेलापुर जेट्टी (गोदी) से जोड़ने के लिए जल टैक्सी सेवा का उद्घाटन करने के बाद ठाकरे लोगों को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: दस्तावेजों के अनुसार समीर वानखेड़े अनुसूचित जाति से हैं, समिति की अंतिम रिपोर्ट की प्रतीक्षा : आयोग

केन्द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जल टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखायी। ठाकरे ने कहा कि जल टैक्सी देश में इस तरह की पहली सेवा है। उन्होंने कहा कि देश में पहली रेल सेवा मुंबई से ठाणे के बीच शुरू हुई थी और वहीं से देशभर में इसका विस्तार हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘इस तथ्य से सभी वाकिफ हैं कि पूरा देश मुंबई का अनुसरण करता है।’’ 

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी