संजय राउत का आरोप, महाराष्ट्र सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग

राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया कि वे (ईडी) गठबंधन नेताओं के परिवार के सदस्यों को बदनाम करने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड में सरकार गिराने की साजिश चल रही है।
इसे भी पढ़ें: शिवसेना गोवा में भविष्य के सभी चुनाव लड़ेगी, भाजपा ने पीठ में छुरा घोंपा: आदित्य ठाकरे
राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के रिश्तेदारों के करीबी लोगों के यहां छापेमारी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसके तुरंत बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके करीबी लोगों को ‘बहुत ही खराब तरीके से’ निशाना बनाने लगा। राउत ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे नीत सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अगर आपको लगता है कि हम झुक जाएंगे तो यह संभव नहीं है। यह हमने दिवंगत बालासाहेब ठाकरे से सीखा है।’’ उन्होंने दावा किया कि ईडी उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है जो उनकी बेटी की शादी में शामिल थे, चाहे वह फूलवाला हो, डेकोरेटर, ब्यूटीशियन और यहां तक कि टेलर भी। उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन मुझे निशाना बनाया गया और मेरे करीबी लोगों के यहां छापे मारे गए, मैंने उस रात (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह को फोन किया। मैंने उनसे कहा कि मैं आपका सम्मान करता हूं... आप बड़े नेता और देश के गृह मंत्री हैं, लेकिन जो हो रहा है वह उचित नहीं है। अगर आपको मुझसे कोई दुश्मनी है तो मुझे निशाना बनाइए, मुझे प्रताड़ित करिए, वे (केंद्रीय एजेंसियां) मेरे मित्रों और रिश्तेदारों को क्यों निशाना बना रही हैं।’’
राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया कि वे (ईडी) गठबंधन नेताओं के परिवार के सदस्यों को बदनाम करने के लिए उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड में सरकार गिराने की साजिश चल रही है। राउत ने भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया पर निशाना साधा जो सरकार, खासकर शिवसेना और राकांपा नेताओं पर हमले करते रहे हैं। सोमैया ने ठाकरे परिवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति के आरोप भी लगाए थे। राउत ने सोमैया को आरोप साबित करने की चुनौती दी। कुछ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए राउत ने आरोप लगाया कि किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया पीएमसी बैंक घोटाला मामले में आरोपी राकेश वाधवान के कारोबारी सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सभी दस्तावेज सौंपेंगे। किरीट सोमैया ने कहा कि 2017 में राउत, और सामना (मराठी दैनिक और शिवसेना का मुखपत्र) ने एक भवन निर्माण कंपनी का नाम लेकर उनकी पत्नी मेधा सोमैया को बदनाम करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, अब उन्होंने मेरे बेटेनील सोमैया का नाम लिया है। गठबंधन सरकार के नेताओं ने अब तक मेरे खिलाफ 10 मामले दर्ज किए हैं।’’ राउत के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उचित समय पर वह इसका जवाब देंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुधीर मुंगटीवार का नाम लिए बिना राउत ने आरोप लगाया कि मुंबई में उनकी बेटी की शादी में 9.5 करोड़ रुपये का कालीन बिछाया गया था, क्या ईडी ने उसे नहीं देखा? मुंगटीवार ने राउत के दावे को खारिज कर दिया।Mumbai | Central agencies are troubling our party leaders. Pressure is being created on our leaders using these agencies. Some BJP leaders are saying that the MVA govt will fall on March 10. All these rumors started after I wrote to Venkaiah Naidu: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/0ZEIZzUhc4
— ANI (@ANI) February 15, 2022
अन्य न्यूज़















