By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024
कांग्रेस की झारखंड इकाई ने चुनावी बॉण्ड के माध्यम से कंपनियों को दिए गए फायदों की गहन जांच की आवश्यकता पर बृहस्पतिवार को जोर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के तत्वावधान में चुनावी बॉण्ड के माध्यम से कंपनियों को दिए गए लाभ का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच आवश्यक है।’’
ठाकुर ने चुनावी बॉण्ड विवरण के खुलासे को लेकर अस्पष्टता पर चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस माध्यम से बड़ा लाभ हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा द्वारा इन विवरणों को छुपाने की कोशिशों से यह संदेह पैदा हो गया है कि वे प्राथमिक लाभार्थी हो सकते हैं।