पीएम मोदी ने कहा, जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

नयी दिल्ली। जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने के लिए अमेरिका की तरफ से आयोजित डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस संबंध में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। अमेरिका द्वारा आयोजित इस डिजिटल शिखर सम्मेलन में विश्व के 40 नेताओं ने शिरकत की। मोदी ने शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए हमें तेज गति से, बड़े पैमाने पर और वैश्विक संभावना के साथ ठोस कदम उठाने की जरूरत है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वह और राष्ट्रपति बाइडन ‘भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 भागीदारी’ की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘साथ मिलकर हम निवेश जुटाने में मदद करने, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी विकसित करने और हरित भागीदारी को सक्षम बना सकते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Bihar Flood: Patna के Gandhi Ghat पर गंगा का जलस्तर HFL पार, 11 जिलों में 19 लाख लोग प्रभावित

Satwik-Chirag ने जीता China Masters का खिताब, फाइनल में चीनी जोड़ी को हराया

216 रेस बाद Sergio Perez की ऐतिहासिक Pole Position, जानें Formula 1 के 10 Late Bloomers की कहानी

झारखंड के मंत्री Sudivya Kumar का निधन, Hemant Soren के रहे प्रमुख संकटमोचक