Nilu Kohli Husband Death | मशहूर एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह की अचानक मौत, घर के बाथरूम में मिली लाश

By रेनू तिवारी | Mar 25, 2023

लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का 24 मार्च को निधन हो गया था। वह बाथरूम में मृत पाए गए थे। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नीलू के पति बिल्कुल ठीक थे लेकिन गुरुद्वारे से लौटने के बाद बाथरूम में मृत पाए गए। उनकी मृत्यु के समय उनके घर पर केवल घरेलू सहायिका ही मौजूद थी।

 

इसे भी पढ़ें: Bheed को देखने नहीं आयी भीड़! राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ने पहले दिन कमाए मात्र 15 लाख

नीलू कोहली के पति का निधन

नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह गुरुद्वारे से आने के बाद बाथरूम गए थे, जब वह वापस नहीं लौटे तो हेल्पर ने उनकी तलाश की और उन्हें बाथरूम के फर्श पर पड़ा पाया। निधन की खबर की पुष्टि नीलू कोहली की बेटी साहिबा ने की। उन्होंने ईटाइम्स टीवी से बात की और अंतिम संस्कार के बारे में विवरण साझा किया। उन्होंने कहा, "हाँ, यह सच है। यह आज दोपहर हुआ। यह अचानक मौत थी। अंतिम संस्कार अब से दो दिन बाद होगा क्योंकि मेरा भाई मर्चेंट नेवी में है और हम उसका इंतजार कर रहे हैं।" मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है। घटना के समय वह किसी काम से बाहर गई हुई थीं।" विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दुर्भाग्यपूर्ण घटना दोपहर करीब 1.30 बजे हुई।

 

इसे भी पढ़ें: Health Benefits of Jackfruit: कटहल खाने से सेहत को मिलते हैं ये बेमिसाल फायदे


नीलू कोहली का वर्क फ्रंट

टेलीविजन उद्योग में निली कोहली एक लोकप्रिय नाम है। उन्होंने 1995 में आहट के साथ अपने करियर की शुरुआत की और फिर दिल क्या करे (1999) में देखी गईं। उन्हें संगम, मेरे अंगने में, मैडम सर और छोटी सरदारनी सहित कई टीवी शो में भी दिखाया गया है। नीलू को हाउसफुल 2, हिंदी मीडियम और अन्य में भी देखा गया था।

 

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म