NC Classic: इस दिन होगी नीरज चोपड़ा क्लासिक जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता, टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे ये सितारे

By Kusum | Jun 03, 2025

भारत और पाकिस्तान के विवाद के कारण पिछले महीने स्थगित की गई नीरज चोपड़ा क्लासिक अंतर्राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता अब पांच जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित की जाएगा। आयोजकों ने मंगलवार को ये घोषणा की। श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ी भाग लेंगे। 

भारत में पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले ये प्रतियोगिता 24 मई को आयोजित की जानी थी। इस प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले द्वारा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के सहयोग से किया जा रहा है और इसे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ से मंजूरी मिली हुई है। 


टूर्नामेंट में 12 खिलाड़ी होंगे शामिल, देखें लिस्ट

     टूर्नामेंट में विदेश के सात सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक खिलाड़ी शामिल होंगे और नीरज चोपड़ा समेत पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे। चोपड़ा के अलावा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सचिन यादव, किशोर जेना, रोहित यादव और साहिल सिलवाल हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों में दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनेड के एंडरसन पीटर्स, जर्मनी के 2016 ओलंपिक स्वर्ग विजेता थॉमस रोहलर, कीनिया के 2015 के वर्ल्ड चैंपियन जूलियस येगो, अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन, जापान के एशियाई खेलों के कांस्य पदक  विजेता जेनकी डीन, श्रीलंका के रुमेश पथिरेज और ब्राजील के लुईज मौरिसियो दा सिल्वा शामिल हैं। 

टिकटों की कीमत

वहीं आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता के लिए टिकट की कीमत 199 रुपये से लेकर 9,999 रुपये तक होगी। इसके अलावा 15 व्यक्तियों के लिए पांच कॉर्पोरेट बॉक्स 44,999 रुपये में उपलब्ध हैं। थ्रोअर रनवे के पास एक विशेष स्टैंड की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि रनवे के ठीक पीछे स्थित नॉर्थ अपर स्टैंड में एक और विशेष स्टैंड 2,999 रुपये में उपलब्ध है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump की विनाशकारी चेतावनी! बस मजे के लिए ईरान के Kharg Island पर फिर करेंगे हमला, वैश्विक तेल बाज़ार में मचा हड़कंप

Iran Open Warning | जिंदा हैं तो भी मार डालेंगे, Benjamin Netanyahu के पीछे पड़ी IRGC! खाड़ी देशों में भारी बमबारी | Iran-Israel War Update

Horrific Road Accident in Nepal | मनकामना मंदिर से लौट रहे 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत, 7 अन्य घायल

मार्च में बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है? IMD Weather Alert