Prabhasakshi's Newsroom। नीरज चोपड़ा ने ट्रोलर्स को फटकारा, सरकार सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध

By अंकित सिंह | Aug 26, 2021

अफगानिस्तान को लेकर आज सर्वदलीय बैठक हुई और विदेश मंत्री ने सभी दलों के नेताओं को भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इसके अलावा आज ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने ट्रोलर्स को फटकारा है। इन खबरों का विश्लेषण करेंगे। साथ ही साथ हम यह भी बताएंगे कि आखिर उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ को लेकर कौन सा बयान दिया था जिसे अब उठाया जा रहा है और संजय राउत ने इस पर क्या कहा है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । हरियाणा सरकार ने नकल पर कसी नकेल, बिहार में पंचायत चुनाव का हुआ ऐलान

सर्वदलीय बैठक के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि सरकार के पास अफगानिस्तान को लेकर कोई प्लान नहीं है। इसी बीच उन्होंने पूछा कि क्या सरकार की तालिबान के साथ बातचीत हो रही है। मोदी जी को बताना चाहिए कि तालिबान के साथ क्या रिश्ता होगा ? वहीं, ओवैसी ने अपील की कि तालिबान को यूएपीए कानून के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर देना चाहिए। 

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक के दौरान पाकिस्तान के अरशद नदीम के उनके भाले के इस्तेमाल को लेकर की गयी उनकी टिप्पणी से हुए विवाद से वह दुखी हैं और इसे ‘‘गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम नहीं बनाने’’ की विनती की। भारत को एथलेटिक्स में पहला ओलंपिक पदक (तोक्यो में स्वर्ण पदक) दिलाने वाले सेना के 23 साल के भाला फेंक खिलाड़ी ने कहा कि किसी को उनके नाम का इस्तेमाल किसी विवाद को खड़ा करने में नहीं करना चाहिए।

विवादित बयान के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी को लेकर लगातार उद्धव ठाकरे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे को यह भी याद दिलाया जा रहा है कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ के लिए क्या कहा था? इसी को लेकर अब संजय राउत ने बयान दिया। संजय राउत ने साफ तौर पर कहा उद्धव ठाकरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के अपमान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि कोई भी शिवाजी महाराज को महाराष्ट्र में माल्यार्पण करते समय चप्पल नहीं पहनता है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा है।  

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi's Newsroom । US ने अफगानिस्तान से 82,000 लोगों को किया एयरलिफ्ट ! पंजाब में घमासान तेज

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ने COVID-19 के कारण 18 महीने के अंतराल के बाद अपनी टॉय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू किया। न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से दार्जिलिंग के लिए नियमित ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। DHR ने मार्च 2020 को COVID लॉकडाउन के बीच टॉय ट्रेन सेवाओं को बंद कर दिया था। 

>

प्रमुख खबरें

अब स्पेस में हथियारों की तैनाती कर रहा अमेरिका? पहली बार हुआ बड़ा खुलासा! हैरान रह गई दुनिया

Nirmala Sitharaman ने युवाओं से की राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रखने की अपील

Nandigram By-Election 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी BJP, Suvendu Adhikari का बड़ा दावा

Govinda के मुरीद हुए Diljit Dosanjh, क्यों बोले- उनके जैसा कलाकार बॉलीवुड में फिर नहीं आएगा