Neeraj Ghaywan ने दी थी चेतावनी! 'Homebound' के किरदारों को हल्के में नहीं ले सकते: Ishaan Khatter

By Renu Tiwari | Sep 26, 2025

अभिनेता ईशान खट्टर ने कहा कि निर्देशक नीरज घायवान ने फिल्म ‘होमबाउंड’ के कलाकारों के सामने चुनौती रखी थी कि हमें अपने किरदार के संवादों को सिर्फ याद नहीं करना था बल्कि उन्हें जीना भी था। ईशान ने कहा कि इस फिल्म से उन्हें आत्मनिरीक्षण करने में मदद मिली। नीरज घायवान द्वारा निर्देशित यह फिल्म उत्तर भारत के दो युवकों चंदन (विशाल जेठवा) और शोएब (ईशान खट्टर) की दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में दोनों दोस्तों का सपना पुलिस बल में शामिल होने का था लेकिन उनकी जाति और धर्म को लेकर सामाजिक पूर्वाग्रह उनके सपने में बाधा उत्पन्न करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Avatar Fire And Ash New Trailer | अवतार: फायर एंड ऐश का नया ट्रेलर रिलीज, जेम्स कैमरून फिर दिखाएंगे अपना सिनेमाई जादू!

‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’, ‘धड़क’ और ‘पिप्पा’ जैसे फिल्मों में अपने किरदार के लिए मशहूर ईशान ने कहा कि अपने करियर के इस मोड़ पर घायवान जैसे निर्देशक के साथ काम करना उनकी चाहत थी। उन्होंने कहा, “बहुत कम निर्देशक आपको इस तरह आगे बढ़ने का मौका देते हैं। मैंने ऐसे ही निर्देशक माजिद मजीदी के साथ अपने करियार की शुरुआत की थी और मुझे तुरंत पता चल गया था कि नीरज मेरे लिए एक बहुत बड़ा तोहफा साबित होंगे और वह हैं भी।” शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘होमबाउंड’ पत्रकार बशारत पीर के ‘द न्यू यॉर्क टाइम्स’ के लेख ‘टेकिंग अमृत होम’ से प्रेरित है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में 3 ‘तमिल शिकारियों’ की मुठभेड़ पर मौत गरमाई राजनीति: विजय और स्टालिन ने साधा निशाना, शिवकुमार ने दिए जांच के आदेश | 10 Points

Ashokdham Temple Stampede | बिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा, बिजली का तार गिरने के बाद मची भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत

Mahindra Racing ने London E-Prix में हासिल किया तीसरा स्थान, की रिकॉर्ड की बराबरी

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश