NEET-UG 2024: राहुल ने PM Modi की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- पेपर लीक का एपिसेंटर बन चुके हैं भाजपा शासित राज्य

By अंकित सिंह | Jun 18, 2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को NEET-UG 2024 परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर "चुप रहने" के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर ताजा हमला सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की खिंचाई करने के तुरंत बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि भले ही एनईईटी- यूजी 2024 परीक्षा के संचालन में किसी की ओर से "0.001 प्रतिशत लापरवाही" हुई हो, इसे पूरी तरह से निपटाया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 'दोनों जगहों से भावनात्मक रिश्ता', रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी, वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका

एनटीए द्वारा आयोजित एनईईटी-यूजी परीक्षा, देश भर के सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश का मार्ग है। इस महीने की शुरुआत में, राहुल गांधी ने NEET-UG मेडिकल प्रवेश विवाद को लेकर रविवार को मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि परीक्षा में कथित "अनियमितताओं" ने उनके नए कार्यकाल के लिए शपथ लेने से पहले ही 24 लाख से अधिक छात्रों को बर्बाद कर दिया है। राहुल गांधी ने देश के छात्रों को आश्वासन दिया कि वह संसद में उनकी आवाज बनेंगे और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

प्रमुख खबरें

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल