पति ऋषि कपूर की यादों में डूबी नीतू! इमोशनल पोस्ट में लिखा- हमारी कहानी का अंत...

By रेनू तिवारी | May 02, 2020

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल 2020 के ये दुनिया छोड़ कर चले गये। ऋषि कपूर के यूं अचनाक चले जाने से सभी हैरान है और शौक में हैं। ऋषि कपूर का परिवार इस समय मातम में डूबा हुआ है। ऋषि कपूर के अंत समय में उनकी पत्नी नीतू और बेटा रणबीर उनके साथ थे। इनकी बेटी रिद्धिमा कपूर उनके पास नहीं थी। परिवार का हर इंसान इस समय क ऋषि कपूर के याद कर रहा है।  एक बात जो बहुत बड़ा सच है पति-पत्नी में से किसी एक कि जब मौत होती है तो दूसरा अकेला हो जाता है। कुछ समय बाद हो सकता है कपूर परिवार में भले ही सब नॉर्मल हो जाए लेकिन ऋषि की पत्नी नीतू के लिए सब कुछ पहले जैसा नहीं होगा। भले ही नीतू कपूर के पास पूरा परिवार होता लेकिन उनका जीवनसाथी नहीं। 

इसे भी पढ़ें: रामानंद सागर की रामायण ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, बिग बैंग थ्योरी और गेम ऑफ थ्रोन्स को पछाड़ा

नीतू के लिए अपने पति को हमेशा के लिए खो देने का जो गल होगा शायद उसे कोई और न समझ सकें। अभिनेत्री, नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लव स्टोरी भी कमाल की थी। शादी करने के बाद कभी ऐसी खबरे नहीं आयी की दोनों के बीच कभी कोई प्रोब्लम्स हुई हो। ऋषि कपूर के यूं चले जाने से नीतू के लिए ये समय काफी भारी है। ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की है और उसके कैप्शन में लिखा- 'हमारी कहानी का अंत'। 

आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू की मुलाकाल फिल्म जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच टकरार हुई और फिर वो प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और काफी समय रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर किया और 22 जनवरी 1980 को दोनों ने शादी कर ली।

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल