रामानंद सागर की रामायण ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, बिग बैंग थ्योरी और गेम ऑफ थ्रोन्स को पछाड़ा

A
रेनू तिवारी । May 2 2020 11:30AM

रामानंद सागर की रामायण ने 16 अप्रैल की रात 77 मिलियन व्यू के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि इसने लोकप्रिय सिटकॉम बिग बैंग थ्योरी के समापन एपिसोड और यहां तक कि गेम ऑफ थ्रोन्स की दर्शकों को भी पीछे छोड़ दिया।

लगता है कि लॉकडाउन किसी के लिए अच्छा रहा हो या न रहा हो लेकिन रामानंद सागर की रामायण के लिए सबसे अच्छा रहा है। अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी की मुख्य भूमिकाओं वाली रामायण भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। रामानंद सागर की  रामायण ने 16 अप्रैल की रात 77 मिलियन व्यू के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि इसने लोकप्रिय सिटकॉम बिग बैंग थ्योरी के समापन एपिसोड और यहां तक कि गेम ऑफ थ्रोन्स की दर्शकों को भी पीछे छोड़ दिया।


नेटिज़ेंस (Netizens)ने बहुत लोकप्रिय अंग्रेजी सिटकॉम द बिग बैंग थ्योरी में जिम पार्सन्स, जॉनी गाल्की, कुणाल नय्यर, केली कुओको और अन्य के साथ शो की तुलना करना शुरू कर दिया। नैरिटिक सिटकॉम के 12 सीज़न के दो-एपिसोड के बैक-टू-बैक, 16 मई, 2019 को 18.5 मिलियन लाइव दर्शकों को आकर्षित किया। गेम ऑफ थ्रोन्स ने अपने समापन एपिसोड में लगभग 17.4 मिलियन लाइव दृश्य देखे।

 

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने नहीं मनाया जन्मदिन, मौजूदा संकट और पीड़ा की घड़ी पर कविता लिखी

दूरदर्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शो ब्रेकिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में पोस्ट किए जाने के बाद, नेटिज़न्स ने #RamayanSetsWorldRecord को ट्रेंड करना शुरू कर दिया। रामानंद सागर के रामायण ने 16 अप्रैल की रात 77mn (7.7cr) व्यू के साथ एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रामायण ने दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो के  रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। भारत में लॉकडाउन के दौरान दूरर्दशन ने इसका रिपीट टेलिकास्ट किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़