शादी की सालगिरह पर नीतू कपूर ने शेयर की इमोशनल वीडियो, देखकर रोक नहीं पाएंगे आंसू

By रेनू तिवारी | Jan 22, 2021

नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए एक पोस्ट साझा। नीतू कपूर और ऋषि कपूर के लिए यह 22 जनवरी का दिन काफी खास दिन है क्योंकि आज के ही दिल दोनों सितारे शादी के बंधन में बंधे थे। नीतू और ऋषि कपूर की शादी की 41 वीं सालगिरह होती। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अपने प्यारे पति के साथ कुछ वीडियो और तस्वीरों को मिला कर एक शानदार और इमोशनल कर देने वाला वीडियो शेयर किया। 

 

इसे भी पढ़ें: वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी से जुड़ी हर जानकारी, जिसे आप चाहते हैं जानना

नीतू कपूर का एक मिनट से अधिक समय का ये वीडियो आपकी आंखों में आंसू छोड़ जाएगा। अभिनेत्री ने ऋषि कपूर के साथ अपनी फिल्मों के वीडियो साझा किए। उन्होंने वीडियो रील में अपने पति के साथ सार्वजनिक उपस्थिति से तस्वीरें और वीडियो भी जोड़े। इस वीडियो में उनकी फिल्म लव आज कल, जब तक है जान, दो दुनी चार और बेशर्म की कुछ झलक है। उनकी शादी से कुछ पत्रिकाएं और पेपर कट आउट भी वीडियो असेंबल किए गये हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है, हम मिले ना मिले, जो विवेक ओबेरॉय की फिल्म किसना से है। नीतू कपूर ने वीडियो को कैप्शन में लिखा, ''आज हमारे साथ को 41 साल हो गए।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में किया जाएगा एक सड़क का नामकरण  

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की पहली मुलाकात बॉबी के सेट पर हुई थी। उन्होंने 1975 में डेटिंग शुरू की और उन्होंने पांच साल बाद 22 जनवरी, 1980 को शादी कर ली। उसी वर्ष, यह जोड़ा बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के माता-पिता बन गए थे। ऋषि कपूर और नीतू ने दो साल बाद 28 सितंबर, 1982 को बेटे रणबीर कपूर का अपने जीवन में  स्वागत किया। 

 

प्रमुख खबरें

Pakistan Govt Crisis: शहबाज जाएंगे, नवाज आएंगे, पाकिस्तान में फिर होगा चुनाव?

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन