फेमिना इंडिया के ब्राइडल सेक्शन के लिए नेहा धूपिया ने कराया फोटोशूट, मॉर्डन दुल्हन के लुक में ढाया कहर

By रेनू तिवारी | Apr 10, 2020

फेमिना इंडिया  ने अपनी मैगजीन के कवर पेज के लिए इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस  नेहा धूपिया को चुना है। मैगजीन ने नेहा को खूबसूरत अंदाज में मैगजीन के कवर पेज पर रखा है। नेहा ने फेमिना इंडिया मैगजीन के लिए फोटोशूट लॉकडाउन से पहले करवाया था। इस महीने की मैगजीन के कवर पेज पर आंदर भी नेहा धूपिया को जगह दी गई है।

 नेहा धूपिया  फेमिना ब्राइड मैगजीन  के कवर पेज पर काफी खूबरसूरत ब्राइड के लुक में देखा जा सकता है। नेहा ने एक ऑफ सॉल्डर के वी शेप की चोली पहनी है और सिंपल लंहगा पहना हुआ है। नेहा के ड्रेस का कलर वाइट मिक्स लाइट ब्लू  शेड में है। लंहगें पर गोल्डन कलर का वर्क भी किया गया है जो ब्राइडल ड्रेस को और खूबसूरत बना रहा है। इस लुक पर नेहा ने हाई जूड़ा बनाया है और चोकर ज्वैलरी पहनी हुई है। नेहा धूपिया का ये लुक काफी यूनिक और स्टाइलिश लग रहा है।

नेहा ने कवर पेज के अलावा कई और ब्राइडल लुक में फोटोशूट करवाया है इन तस्वीरों को मैगजीन के अंदर जगह दी जाएगी।

 

आपको बता दें कि हाल ही  में नेहा धूपिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल नेहा एम टीवी रोडीज की जज है।  शो में एक लड़का आता है और वो अपने वारे में बताते हुए कहता है कि इसे एक लड़की की वहज से कितना दुश मिला था। नेहा ने उससे उसकी स्टोरी पूछी तो वह कहता है मेरी गर्फफ्रेंड के मेरे साथ 5 बॉयफ्रेंड थे ये बाद मुझे जब पता चली तो मैंने उसके पांचों बॉयफ्रेंड को खोजा और बुलाया लड़की को भी बुलाया और उन पांचों के सामने मैंने उसे थप्पड़ मारा। लड़का यहीं नहीं रूका वो ये भी कहता है कि उसने मुझे इतना दुख दिया मैं उसके साथ कुछ भी कर सकता था लेकिन किया नहीं। इस बाद पर नेहा धूपिया भड़क जाती है और कहती है कि तूने थप्पड़ क्यों मारा उसे किसके साथ रहना है ये उसकी चॉइस हैं। इस बात को लेकर नेहा धूपिया को काफी ट्रोल होना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

India MEA Briefing: भारत-पाक सैन्य संघर्ष के दौरान Pakistan की मदद करने China से India ने पूछ लिया बड़ा तीखा सवाल

ऑपरेशन सिंदूर में Pakistan की मदद पर भारत की China को दो टूक, आतंक का साथ साख खराब करेगा

अपने Modern Kitchen के लिए चुनें ये लेटेस्ट Sunmica Design, देखते ही रह जाएंगे मेहमान

अपनी ही Labour Party में घिरे UK PM Keir Starmer, 80 सांसदों ने मांगा इस्तीफा, कुर्सी पर संकट