By एकता | Dec 23, 2021
हाल के दिनों में बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी और बिग बॉस 15 में अपने अभिनय के लिए सुर्खियों में रही हैं। बिग बॉस के घर में बेशक वह ज्यादा लम्बे समय तक नहीं रही पर अपने साथी कंटेस्टेंट के साथ उनके अच्छे खासे संबंध बन गए थे। बीती रात नेहा भसीन बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट राजीव अदतिया के साथ डिनर डेट पर स्पॉट की गई। उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जहाँ एक तरफ नेहा के लुक की लोग तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
नेहा भसीन ने बॉलीवुड के कई मशहूर गानों में अपनी आवाज दी लेकिन उन्हें फिल्म फैशन के गाने 'कुछ खास है', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' के गाने धुंकी, 'गुंडे' के गाने असलाम-ए-इश्कम और सुल्तान फिल्म के गाने जग घुमेया के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। सुल्तान फिल्म के गाने जग घुमेया के लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले। इसके अलावा नेहा एक बहुभाषी गायिका हैं। तेलुगु से लेकर तमिल तक, उन्होंने कई म्यूजिक इंडस्ट्री में काम किया है।