तिब्‍बत को नेहरू और ताइवान को वाजपेयी ने माना चीन का हिस्‍सा, सुब्रमण्यम स्वामी का तंज- हम चुनाव में फैसले लेते हैं

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2022

बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी लगातार अपने बयानों के जरिये विपक्ष के साथ ही मोदी सरकार को भी निशाने पर लेते रहते हैं। अब चीन के बहाने राज्यसभा सांसद ने एक बार फिर विवादित टिप्पणी कर बीजेपी को असहज कर दिया। इस बार, दो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी उनके निशाने पर आए। स्वामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी उतने ही आक्रामक नजर आए। उन्होंने दावा किया कि नेहरू और वाजपेयी की मूर्खता के कारण तिब्बत और ताइवान चीन की तरफ चले गए।  इसके साथ ही स्वामी ने चीन द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और लद्दाख के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए पीएम मोदी के रुख पर भी सवाल उठाए हैं। 

इसे भी पढ़ें: नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़का चीन, टारगेटेड मिलिट्री एक्शन करेगा लॉन्च

2007 में चीन ने तिब्बत को अपना अधीनस्थ घोषित कर दिया। दूसरी ओर, चीन पर यह भी आरोप लगाया जाता है कि उसने एक स्वायत्त ताइवान पर लंबे समय से अपनी टेढ़ी नजर बनाए रखी है। इसी माहौल में पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर अमेरिका और चीन में जुबानी जंग शुरू हो गई है। हालांकि पेलोसी ने अमेरिका के खिलाफ शी जिनपिंग सरकार की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए मंगलवार रात ताइवान में कदम रखा। इस स्थिति में स्वामी ने विवादित टिप्पणी की। हालांकि वह इससे पहले अपनी ही पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ असहज टिप्पणी कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया