ना कोई मिशन और ना विजन, स्वार्थ का गठबंधन... INDIA Bloc में दरार पर मजे ले रही BJP

By अंकित सिंह | Jan 09, 2025

दिल्ली में चुनावी दंगल के बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में तकरार साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। जहां दिल्ली में आप और कांग्रेस आमने-सामने हैं। वहीं, गठबंधन में शामिल अन्य दलों की ओर से आने वाले बयान इसकी स्थिति को कमजोर बना रहे हैं। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में दरार का भाजपा मजे ले रही है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर सरकार बनाई है और झूठ फैलाने और अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कई बार टीम बनाई है। उन्होंने कहा कि टीएमसी और समाजवादी पार्टी का दिल्ली से कोई लेना-देना नहीं है, वे अरविंद केजरीवाल की तरह ही लोगों को लूटते हैं और झूठ बोलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: '...तो बंद कर दो INDIA ब्लॉक', विपक्षी गठबंधन में तकरार पर खुलकर बोले उमर अब्दुल्ला

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव काफी पहले ही पास हो चुका है। संसद सत्र में आपको समाजवादी पार्टी, टीएमसी, शरद पवार (एनसीपी) याद होंगे एससीपी) और उमर अब्दुल्ला (एनसी) ने अलग-अलग मुद्दों पर खुद को कांग्रेस से दूर रखा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इंडिया गठबंधन के पास कोई मिशन और विजन नहीं है, उनकी केवल अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं। कांग्रेस एक परजीवी पार्टी है। 

इसे भी पढ़ें: INDIA Bloc में बढ़ी खटपट, तेजस्वी यादव बोले- लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था गठबंधन

इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली में आप-कांग्रेस के बीच जारी घमासान पर जमकर निशाना साधा है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली में क्या चल रहा है, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता क्योंकि दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहाँ तक मुझे याद है, इंडिया गठबंधन की कोई समय सीमा नहीं थी। दुर्भाग्य से, इंडिया गठबंधन की कोई बैठक आयोजित नहीं की जा रही है, इसलिए नेतृत्व, एजेंडा या हमारे अस्तित्व के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। यदि यह सिर्फ संसद चुनाव के लिए था तो उन्हें गठबंधन खत्म कर देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Somalia Cargo Ship Hijacking | सोमालिया तट पर तुर्की के सैन्य हथियार ले जा रहे कार्गो जहाज का अपहरण, 6 भारतीय समेत 10 क्रू मेंबर सवार थे

पुणे में गूंजेगी ‘छात्रों की आवाज’, राहुल गांधी के दौरे पर देवेंद्र फडणवीस और हर्षवर्धन सपकाल आमने-सामने

Alaska Plane Crash | अमेरिका के अलास्का में बड़ा हादसा! 8 लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त, तलाश अभियान जारी

BJP से गठबंधन के कयासों को Harsimrat Kaur ने दी हवा, कहा पंजाब के विकास के लिए दिल्ली जरूरी