मंडेला की जयंती पर बोलीं प्रियंका, राजनीति में आने के लिए अंकल ने कहा था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

नयी दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के अगुवा रहे नेल्सन मंडेला की जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार को उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि मंडेला ने वर्षों पहले कहा था कि उनको राजनीति में होना चाहिए। प्रियंका ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर कर कहा कि दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे व्यक्तियों की कमी आज पहले से ज्यादा महसूस होती है। उनका जीवन सत्य, प्रेम और आजादी की मिसाल है। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए वह अंकल नेल्सन थे जिन्होंने किसी और के कहने से पहले ही कह दिया था कि मुझको राजनीति में होना चाहिए। वह हमेशा मेरे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक बने रहेंगे।’

इसे भी पढ़ें: जानिये नेल्सन मंडेला के वह बड़े कार्य, जिनकी बदौलत पूरी दुनिया में मिला सम्मान

प्रियंका के मुताबिक उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है वो 2001 की है जिसमें उनका बेटा भी नजर आ रहा है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी इस बार के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सक्रिय राजनीति में उतरीं और कांग्रेस की महासचिव बनीं। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के भीतर से यह आवाज उठ रही है कि अब प्रियंका पार्टी का नेतृत्व करें।

प्रमुख खबरें

Pakistan को ‘गुलाम’ बनाने वाले लोगों से समझौता करने के बजाए जेल में रहने के लिए तैयार हूं : Imran Khan

Arunachal Pradesh Elections 2024: अरुणाचल प्रदेश में खिलेगा कमल या बदलेगा रिवाज, जानिए सियासी समीकरण

Bollywood Movies Releasing In May | मई 2024 में रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड फ़िल्में, भैया जी, श्रीकांत, और भी बहुत कुछ

Lord Hanuman: इस मंदिर में पत्नी संग पूजे जाते हैं हनुमान जी, जानिए विवाह के बाद भी कैसे रहे बाल ब्रह्मचारी