नेपाल में कुदरत का कहर, भूस्खलन होने से 12 लोगों की मौत, 19 लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2020

काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में लगातार बारिश के बाद हुए कई भूस्खलन के कारण कम से कम 12 लोगों की जान चली गई और अन्य 19 लापता हैं। पुलिस ने बताया कि कास्की जिले के पोखरा शहर के सारंगकोट और हेमजन इलाकों में भस्खलन होने से तीन बच्चों सहित सात लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि पोखरा के सारंगकोट इलाके में शुक्रवार तड़के भूस्खलन के कारण एक घर बहने से पांच लोगों की जान गई। इसी हादसे में करीब 10 लोग घायल भी हो गए और अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुए। लामजुंग जिले के वेसीशहर में भूस्खलन होने से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। वहीं रुकुम जिले के आठबिसकोट में दो अन्य लोग ने जान गंवाई।

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है