India-Nepal Border Dispute पर PM Balen Shah का नया रुख, कहा- बातचीत से ही सुलझेगा विवाद

By एकता | May 31, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने मार्च में हुए आम चुनाव के बाद सत्ता संभालने के बाद पहली बार देश की संसद को संबोधित किया। संसद के सामने अपनी बात रखते हुए उन्होंने साफ किया कि भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद को बातचीत, चर्चा और राजनयिक प्रयासों के माध्यम से हल किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पड़ोसी देश मिलकर इस मसले का सही रास्ता निकाल लेंगे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मेडिकल रिपोर्ट जारी, डॉक्टरों ने बताया पूरी तरह फिट

नेपाल की तरफ से भी अतिक्रमण का दावा

इस संबोधन के दौरान पीएम शाह ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा भी किया। उन्होंने कहा कि मामले की समीक्षा से पता चला है कि केवल भारत ने ही नेपाल की जमीन पर कब्जा नहीं किया है, बल्कि नेपाल ने भी कई जगहों पर भारत की भूमि पर अतिक्रमण किया है। उन्होंने दोनों देशों के सर्वेक्षकों, इतिहासकारों और क्षेत्र विशेषज्ञों को एक साथ मिलकर इस दिशा में काम करने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें: Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!

संसद के पहले संबोधन पर टिकी थीं नजरें

बता दें कि नेपाल में हुए 'जेन-जी विद्रोह' के बाद हुए चुनावों में बालेन शाह की पार्टी ने एकतरफा और बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद इस साल 27 मार्च को उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पद संभालने के बाद से वे न तो किसी विदेश यात्रा पर गए और न ही मीडिया से ज्यादा बातचीत की। ऐसे में उनके इस पहले संसदीय संबोधन से भारत को लेकर उनकी सरकार की विदेश नीति का रुख साफ हो गया है।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार