Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!

Russia
@burhan_uddin_0
अभिनय आकाश । May 30 2026 7:30PM

रूसी एनएसए और अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने मिलकर एक फाइल पर साइन कर दिया। असली खबर यह है कि रूस ने अफगानिस्तान के साथ एक बहुत बड़ी डिफेंस डील साइन कर ली है। वो भी अजीत डोभाल से मिलने के बाद।

भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल रूस के दौरे पर हैं। अजीत डोभाल ने रूस के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर सरगेई शोइगू से मुलाकात की। पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को खूब धोया। शुरुआत में सबको लगा कि यह एक नॉर्मल रूटीन मीटिंग है। लेकिन इस मीटिंग के बाद जो हुआ उसकी कल्पना ना तो अमेरिका को थी और ना ही पाकिस्तान को। अजीत डोभाल से मिलने के बाद रूस के एनएसए सरगई शोइगू ने अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब को अपने पास बुला लिया। रूसी एनएसए और अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने मिलकर एक फाइल पर साइन कर दिया। असली खबर यह है कि रूस ने अफगानिस्तान के साथ एक बहुत बड़ी डिफेंस डील साइन कर ली है। वो भी अजीत डोभाल से मिलने के बाद। 

इसे भी पढ़ें: Russia में NSA डोभाल, यूरोप में एस जयशंकर, भारत बड़ा गेम कर गया

इस बड़ी डिफेंस डील के तहत रूस अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को खतरनाक हथियार देगा। मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम देगा। इन हथियारों को चलाने के लिए टेक्निकल ट्रेनिंग भी देगा। यानी पाकिस्तान से जंग लड़ रहे तालिबान के पास अब रूसी हथियारों की अनलिमिटेड सप्लाई रहेगी। यह बताने की जरूरत नहीं है कि अफगानिस्तान का तालिबान इन हथियारों का इस्तेमाल किस देश पर करेगा। इस डील के बाद पाकिस्तान में भयंकर भूचाल आ गया है। पाकिस्तान ने अचानक अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की है। याद दिला दें कि कुछ महीनों पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एक भयंकर एयर स्ट्राइक की थी। यह एयर स्ट्राइक एक हॉस्पिटल पर की गई थी जिसमें 400 मरीजों की मौत हो गई थी। उस समय अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से कहा था कि थोड़ा इंतजार करो। हमारा पलटवार और भी तगड़ा होगा। अब अफगानिस्तान रूसी हथियारों से पाकिस्तान पर पलटवार करेगा। पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक्स को रोकने के लिए रूसी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करेगा। इस खबर के आते ही पाकिस्तान के पत्रकार, रिटायर्ड फौजियों और डिप्लोमेट्स ने रूस को गालियां देनी शुरू कर दी हैं। यह सभी बोल रहे हैं कि रूस पाकिस्तान से कभी दोस्ती नहीं कर सकता। रूस तो भारत का दोस्त है।

इसे भी पढ़ें: NATO में घुसे पुतिन? अब क्या होने वाली है पूरे यूरोप से सीधी जंग

 पुतिन ने अफगानिस्तान के साथ डील करके पीएम मोदी की मदद की है। लगभग यही हाल अमेरिका का भी है। अमेरिकी बोल रहे हैं कि रूस इतनी स्ट्रेटेजिक लोकेशन में घुस गया है। तालिबान के साथ डिफेंस डील कर ली है। अफगानिस्तान पर तो हमारा राज होना चाहिए था। बहरहाल अमेरिका और पाकिस्तान यह नहीं जानते कि रूस में डोबाल बैठे हैं। पिछले कुछ महीनों में अजीत डोबाल कई बार रूस से मिल चुके हैं। हाल ही में भारत के दौरे पर आए रूस के फर्स्ट डेपुटी प्राइम मिनिस्टर डेनिस मॉनटुरोव तो अजीत डोबाल से मिलने उनके ऑफिस तक पहुंच गए थे। यह सारी मीटिंग्स मौज मस्ती के लिए नहीं थी। इनका जो मकसद था वो अब दुनिया को पता चला है। पाकिस्तान की नस नस को जानने वाले अजीत डोभाल के सामने ही रूस ने अफगानिस्तान के साथ ऐतिहासिक डिफेंस डील कर ली है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़