Nepal : देउबा-ओली की वार्ता के बीच अनिश्चितता का सामना कर रही प्रचंड नीत सरकार

By Prabhasakshi News Desk | Jul 01, 2024

काठमांडू । नेपाल के दो सबसे बड़े दलों - नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (यूएमएल) - के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने शनिवार को नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के आवास पर जाकर देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। ओली की पार्टी मौजूदा गठबंधन सरकार का हिस्सा है। 

प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार गोविंदा आचार्य ने दावा किया कि प्रचंड और ओली ने रविवार और सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में दो बैठकें कीं, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने ताजा राजनीतिक स्थिति और वर्तमान गठबंधन सरकार को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा गठबंधन सरकार में बदलाव और नये गठबंधन के गठन के दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

प्रमुख खबरें

एक पर हमला सब पर हमला वाली बात सही साबित हुई, Houthis ने Saudi Arabia पर सीधे हमले के बाद Pakistan Economy को भी बनाया निशाना!

Chitrakoot Link Expressway | चित्रकूट धाम की यात्रा होगी अब सुपरफास्ट: योगी सरकार ने 1,008 करोड़ के 6-लेन लिंक एक्सप्रेसवे को दी हरी झंडी, 120 km/h की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन

गाज़ा में शांति सिर्फ छलावा? अमेरिका का बड़ा दांव! इज़राइल की झोली में गिरेंगे 40,000 महा-विनाशकारी बम, हिल उठी पूरी दुनिया

Vienna Convention से UN के फैसले तक, ऐसे शुरू हुआ 16 सितंबर को World Ozone Day का सफर