Vijayadashami 2023 । नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री Pushpa Kamal Dahal ने देशवासियों को दीं विजयादशमी की शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2023

काठमांडू। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने कहा कि ऐसे त्योहारों ने नेपाल की सांस्कृतिक एकता और पहचान को बरकरार रखा है। नेपाल में 10 दिन तक चलने वाले त्योहार दशईं के दौरान देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाती है। इस त्योहार के आखिरी दिन विजयादशमी मनाई जाती है।

इसे भी पढ़ें: Putin Cardiac Arrest: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आया कार्डियक अरेस्ट, जमीन पर पड़े हुए मिले

वहीं, प्रधानमंत्री प्रचंड ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेपाल सरकार देश को समृद्धि के पथ पर ले जाने और सुशासन एवं सामाजिक न्याय के संस्थागतकरण के साथ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “समृद्ध नेपाल के निर्माण के लिए सरकार की सभी कोशिशों को जनता का समर्थन मिलना बहुत अहम है।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे