मार्च में संसद का पहला सत्र आयोजित करेगा नेपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2018

काठमांडो। नेपाल की पहली संघीय संसदीय बैठक अगले महीने की शुरूआत में आयोजित होगी। 2015 में अपनाए गए नये संविधान को लागू करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रतिनिधि सभा और नेशनल असेंबली वाली संघीय संसद का पहला सत्र नया बनेश्वर के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र में पांच मार्च को आयोजित होगा।

इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति भंडारी ने संविधान के अनुच्छेद 93 (1) के अनुसार पांच मार्च को बैठक बुलाई है। बैठक नया बनेश्वर स्थित संसदीय इमारत में आयोजित होगी। उन्होंने 15 फरवरी को शपथ लेने वाले प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सिफारिश पर बैठक बुलाई है। नये राष्ट्रपति के लिए चुनाव नौ मार्च को होना है

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच Air India का बड़ा फैसला, Europe-America के लिए चलेंगी 36 Extra Flights

पत्नी का Silent Treatment मतलब बड़ा Red Flag, ये 5 संकेत रिश्ते को Divorce तक ले जा सकते हैं

यह सिर्फ BJP की बात नहीं, जनता का मूड है, Suvendu Adhikari की जीत पर बोले Samik Bhattacharya

Parliament Session: 8 सांसदों का निलंबन खत्म, Shivraj Chouhan ने राज्यसभा में किया बड़ा ऐलान