सतत आधारभूत ढांचा निवेश मंच की 14 सितंबर को मेजबानी करेगा नेपाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

नेपाल की एक शीर्ष सरकारी एजेंसी ‘सीओपी26’ शिखर सम्मेलन के दौरान सरकार की ओर से ‘शून्य कार्बन’ उत्सर्जन के संबंध मेंजतायी गई प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए इस सप्ताह एक निवेश मंच की मेजबानी करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। नवंबर 2021 में ग्लासगो में आयोजित ‘सीओपी26’ शिखर सम्मेलन के दौरान, नेपाल ने 2022 से 2045 तक ‘शून्य कार्बन’ उत्सर्जन और उसके बाद कार्बन निगेटिव बनने की अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा की थी। नेपाल ने बाद में 2030 तक वन क्षेत्र को 45 प्रतिशत तक बढ़ाने की बात की थी।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौटे

शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बाद लड़खड़ाया मध्यक्रम, भारत ने थाइलैंड के खिलाफ बनाए 159 रन

ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज