नेपाल: मादक पदार्थ तस्करी में दो भारतीय और दो नेपाली गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

नेपाल में मादक पदार्थ की तस्करी करने की दो अलग-अलग घटनाओं में भारत के दो नागरिकों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस के ‘नारकोटिक ड्रग्स कंट्रोल ब्यूरो’ के अनुसार, आरोपियों की पहचान भारतीय महिला हसीना खातून के रूप में हुई है। वहीं, नेपाल के नागरिकों की पहचान 38 वर्षीय सुशील बुधाथोकी और 54 वर्षीय कृत्यानंद ठाकुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वे 400 ग्राम ब्राउन हेरोइन ले जा रहे थे और उन्हें मोरांग जिले के रंगेली नगर पालिका से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीनों को पकड़ने के लिए गोलियां चलाईं और उन्हें गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में, 65 वर्षीय भारतीय नागरिक राकेश वहाब को शनिवार देर शाम त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से6.5 किलोग्राम सफेद हेरोइन बरामद की गई।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की