नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन,ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार की माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2020

काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। नेपाल के पर्वतारोहण संघ ने यह जानकारी दी। उनका निधन काठमांडू स्थित आवास पर हुआ। वह लीवर की खराबी सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें ‘स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ)’ के नाम से जाना जाता था। नेपाल पर्वतारोहण संघ के सचिव टीकाराम गुरुंग ने कहा, ‘‘ अंग रीता शेरपा एक महान पर्वतारोही थे जिन्होंने 1983 से 1996 के बीच 10 बारऑक्सीजन सिलेंडर के बिना माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

M Jagadesh Kumar ने कहा, सिर्फ डिग्री देने तक सीमित न रहें उच्च शिक्षण संस्थान

eMudhra ने SSL और TLS सर्टिफिकेट कारोबार छोड़ा, शेयर 20 प्रतिशत टूटा

Jaisalmer में Great Indian Bustard क्षेत्र के पास दो चूना पत्थर खनन परियोजनाओं को मिली मंजूरी की सिफारिश