राष्ट्रीय हित में काम करने को तैयार, नेपाल की संभावित अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का आया पहला बयान

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2025

जेन जेड ग्रुप के युवाओं ने नेपाल की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम प्रस्तावित किया है। सुशीला कार्की ने गुरुवार को कहा कि वह राष्ट्रहित में काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाली युवाओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, उससे वह अभिभूत हैं। 71 वर्षीय कार्की ने कहा कि जेन-जी समूह ने मुझ पर थोड़े समय के लिए सरकार का नेतृत्व करने का भरोसा जताया है। मैं राष्ट्रहित में काम करने के लिए तैयार हूँ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनरल जी के युवा प्रतिनिधि अंतरिम सरकार के नेतृत्व के लिए सेना प्रमुख से मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: सब इनकी वजह से हुआ...नेपाल के दंगों में भारत का नाम लेकर भागे बेदखल PM ओली

नेपाल में अशांति और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफ़े के बीच, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम नई संक्रमणकालीन सरकार का नेतृत्व करने के संभावित उम्मीदवारों में से एक के रूप में उभरा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब नेपाल अनिश्चितता के दौर से गुज़र रहा है, जहाँ राजनीतिक दल और हितधारक देश में सुचारु परिवर्तन सुनिश्चित करने और स्थिरता बनाए रखने के लिए आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नेपाल में जेन-जेड विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जो युवाओं, खासकर छात्रों, के नेतृत्व में सरकार से जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग को लेकर एक व्यापक आंदोलन है। सरकार द्वारा कर राजस्व और साइबर सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने के बाद, 8 सितंबर, 2025 को काठमांडू और पोखरा, बुटवल और बीरगंज सहित अन्य प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!