Nestle India को दूसरी तिमाही में 1026.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, बिक्री 20.45 प्रतिशत बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 15, 2026

दैनिक उपभोग का घेरलू सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 36.32 प्रतिशत बढ़कर 1,026.77 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 743.17 करोड़ रुपये था। नेस्ले इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उत्पादों की बिक्री से होने वाली आय जुलाई-सितंबर तिमाही में 20.45 प्रतिशत बढ़कर 6,782.17 करोड़ रुपये हो गई।

इसमें बिक्री की मात्रा में दोहरे अंक की मजबूत वृद्धि का योगदान रहा।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने ब्रांडों पर निवेश में उल्लेखनीय बढ़ोतरी के साथ परिचालन दक्षता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया। विज्ञापन और विपणन पर खर्च 46 प्रतिशत बढ़ा। उन्होंने कहा, ‘‘ कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) का मार्जिन 23.8 प्रतिशत के स्तर पर रहा।’’ समीक्षाधीन तिमाही में नेस्ले इंडिया का कुल खर्च 17 प्रतिशत बढ़कर 5,405.55 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी की घरेलू बिक्री 20.4 प्रतिशत बढ़कर 6,514.74 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 5,411.02 करोड़ रुपये थी। नेस्ले इंडिया की निर्यात से होने वाली आय 22 प्रतिशत बढ़कर 267.43 करोड़ रुपये हो गई। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 20.52 प्रतिशत बढ़कर 6,808.6 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 5,649.15 करोड़ रुपये थी।

प्रमुख खबरें

AAP ने Connaught Place में CJP के तिरंगा लहराओ कार्यक्रम को दिया समर्थन

PM Narendra Modi ने Ladakh को दी 3350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Bastar से Naxalism का खात्मा: Union Home Minister Amit Shah ने उजागर किया पांच दशकों के आतंक का सच

Air India के नए CEO ने खर्च घटाने के लिए बनाई टीम, सुझाव देने वाले कर्मियों को मिलेगा इनाम