Nestlé India ने पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

नयी दिल्ली। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया ने देश में अपने कारखानों के पास पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की घोषणा की है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए कंपनी ने यह फैसला किया है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वह पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और गोवा में अपने कारखानों के पास अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की प्रक्रिया में है। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायण ने कहा कि कंपनी की टीम महामारी के दौरान ऐसे लोगों की मदद में जुटी है जिन्हें इसकी जरूरत है।

प्रमुख खबरें

एलन मस्क के बयान से उठते गंभीर सवाल- भारत की संप्रभुता और सुरक्षा सर्वोपरि

Dhruv Rathee की नागरिकता और वीजा शर्तों की जांच करे गृह मंत्रालय: Bhaskar Rao

Samrat Choudhary का निर्देश: Bihar में STF होगी मजबूत, Dial-112 का रिस्पॉन्स टाइम घटेगा

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?