नीदरलैंड्सः प्रवासी विरोधी फ्रीडम पार्टी को बड़ा झटका, लिबरल जीत की ओर

By अभिनय आकाश | Oct 31, 2025

नीदरलैंड के आम चुनाव में प्रवासी विरोधी दक्षिणपंथी नेता गीर्ट बिल्डर्स की फ्रीडम पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हालिया नतीजों के अनुसार, लिबरत पार्टी डी-66 ने ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ राही है। 38 वर्षीय रॉब जेत्तेन की अगुआई में डी-66 ने अपनी सीटें 3 गुना कर लीं, जबकि विल्डर्स की पार्टी ने 2023 के रिकॉर्ड प्रदर्शन के मुकाबले भारी गिरावट झेली। यदि रॉब जेत्तेन पीएम बनते हैं तो सबसे युवा और समलैंगिक पीएम होंगे। जेत्तेन ने जीत के बाद कहा कि डच जनता ने 'नफरत की राजनीति को पीछे छोड़ने और एक बेहतर भविष्य के लिए पन्ना पलटने का फैसला किया है।' अब संभावना है कि डी-66, क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर नई सरकार बनाए।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में नई नीति से झटका: भारतीय प्रोफेशनल्स को वर्क परमिट न बढ़ने पर नौकरी छोड़नी होगी

हालाँकि, उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे का फैसला जायज़ था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, मतदाता ने अपनी बात कह दी है। हमें कुछ अलग नतीजे की उम्मीद थी, लेकिन हम अपनी बात पर अड़े रहे। गौरतलब है कि नीदरलैंड में आनुपातिक प्रणाली के तहत, 0.67 प्रतिशत वोट से एक सांसद मिलता है, यह एक ऐसा प्रतिबंध है जिसे चुनाव लड़ रही 27 पार्टियों में से 15 ने पार कर लिया था, जिनमें 50 से ज़्यादा उम्र के लोगों, युवाओं, जानवरों, सार्वभौमिक बुनियादी आय और खेल से जुड़ी पार्टियाँ शामिल थीं।

प्रमुख खबरें

सत्ता गंवाने के बाद TMC में महा-विद्रोह: ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए दो विधायकों को निकाला, बंगाल की सियासत में हड़कंप!

Twisha Sharma Case: CBI ने पति Samarth की मौजूदगी में किया Crime Scene Recreate, खुलेगी मौत की गुत्थी?

Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं Lady in White? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें

Global Day of Parents 2026: माता-पिता हैं वर्तमान की शक्ति और भविष्य की प्रेरणा