पंजाब की सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं किया, सारे वादे पूरे किए: कैप्टन अमरिंदर सिंह

By अंकित सिंह | Oct 27, 2021

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने हमेशा एक सैनिक की तरह काम किया। सुरक्षा के लिहाज से पंजाब संवेदनशील राज्य है इसलिए यहां की सुरक्षा मेरे लिए सबसे ज्यादा अहम है। पंजाब को पिछले दिनों बहुत कुछ सहना पड़ा है। मैंने पंजाब में अपने ज्यादातर वादे पूरे किए हैं। पंजाब की सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रोन के जरिए ड्रग्स की तस्करी बड़ी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षा उपायों को लेकर जो मेरा मखौल उड़ाते हैं, मैं 10 साल सेना में रहा हूं। दूसरी तरफ मैं 9.5 साल  पंजाब का गृह मंत्री रहा और संवेदनशील मुद्दे मेरे अधीन थे। जो एक महीने गृह मंत्री रहा वो कहता है कि वो मुझसे ज़्यादा जानता है। अमरिंदर ने कहा कि कोई भी परेशान पंजाब नहीं चाहता। हमें समझना चाहिए कि हम पंजाब में बहुत मुश्किल दौर से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि इन 4.5 वर्षों के दौरान जब मैं वहां था, हमने जो हासिल किया है उसके सभी कागजात यहां दिए गए हैं। यह (तस्वीर 2) हमारा घोषणापत्र है जब मैंने पदभार संभाला था। हमने जो हासिल किया है उसका यह हमारा घोषणापत्र है। 

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda