निजी कारण से कभी किसी सेना प्रमुख से नहीं की मुलाकात, शहबाज शरीफ ने आर्मी संग करीबी को लेकर दी सफाई

By अभिनय आकाश | Aug 03, 2023

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को खुद को प्रतिष्ठान का आदमी बताए जाने पर दुख जताते हुए कहा कि वह केवल देश की भलाई के लिए सेना के शीर्ष नेताओं से मिले, व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं। मुझे सत्ता प्रतिष्ठान का आदमी कहा जाता है, लेकिन मुझे उन तानों की परवाह नहीं है। मैं निजी कारणों से कभी भी सेना प्रमुखों से नहीं मिला। उन मुलाकातों के पीछे एकमात्र मकसद यह सुनिश्चित करना था कि सत्ता प्रतिष्ठान और सरकारें मिलकर देश को आगे ले जाएं। प्रधानमंत्री ने इस्लामाबाद में नवनिर्मित भारा काहू बाईपास परियोजना का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की है। 

इसे भी पढ़ें: PoK भारत का क्षेत्र है, पाक पीएम के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय की दो टूक- बातचीत के लिए आतंकमुक्त माहौल बनाना होगा

प्रधानमंत्री ने उस स्थिति पर अफसोस जताते हुए कहा कि मेरे मन में केवल एक ही विचार था कि वंचितों के लिए काम करना। उन्होंने भारा काहू बाईपास परियोजना के लिए समर्पित समर्थन के लिए सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल सैयद असीम मुनीर की भी सराहना की। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत